फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर 5500 लोगों का किया गया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को जिले में 159 स्थानों पर शिविर लगाकर 5500 लोगों को टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल पहुंचे 23 लोगों की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि अभी कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है। इसलिए जिले के सभी लोगों को सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण कराना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ प्रतिदिन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए नि:शुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है वे शिविरों में पहुंचकर नि:शुल्क टीकाकरण कराएं। सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने पहला डोज ले लिया है और किसी कारणवश दूसरा डोज नहीं ले सके हैं वे निश्चित समय के अंदर दूसरा डोज भी लें। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को जिले के 159 स्थानों पर शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में 5500 लोगों का टीकाकरण किया गया है। जिला अस्पताल पहुंचे 23 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें