कासगंज। घोटाले की परतें खोलने के लिए जांच कमेटी गुरुग्राम पहुंच गई है। सोमवार को टीम के अफसर ओरियल कंपनी के कार्यालय में ग्राहक सेवा केंद्र के दस्तावेज खंगालेंगे। कंपनी के अधिकारियों से जानकारी जुटाकर पूरे मामले की पड़ताल करेंगे। सेवा केंद्र का धरोहर राशि खाता भी खंगाला जाएगा। वहीं केंद्र से संबंधित सभी दस्तावेज भी जुटाए जाएंगे।
इस मामले में एलडीएम महेश प्रकाश के नेतृत्व वाली जांच कमेटी पड़ताल करने में जुटी है। यह ग्राहक सेवा केंद्र ओरियल कंपनी की संस्तुति पर स्वीकृत किया गया था ऐसे में सभी दस्तावेज ओरियल कंपनी के पास ही हैं। क्योंकि केंद्र स्वीकृति से पहले केंद्र संचालक को हैसियत प्रमाण पत्र, संपत्ति का ब्यौरा और पुलिस सत्यापन के दस्तावेज कंपनी जमा कराती है। इसके अलावा एक सिक्योरिटी खाता खोल उसमे धरोहर राशि जमा कराई जाती है।
बैंक से प्रमाणिकता पर भुगतान करेगी कंपनी
कासगंज। ओरियल कंपनी ने जांच टीम को फोन पर स्पष्ट किया कि केंद्र संचालक द्वारा जो भी घोटालेबाजी की गई है। बैंक प्रमाणिकता होने पर पूरा भुगतान कंपनी करेगी जो रुपये खातों में पहुंचे हैं और उनकी निकासी संचालक द्वारा की गई है तो भुगतान किया जाएगा।
बदली गई जांच समिति
कासगंज। 3 सदस्यीय जांच कमेटी में एलडीएम अध्यक्ष हैं। पहले इस कमेटी में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण शाखा के प्रबंधक आरके सिंह और एक बैंकर्स को शामिल किया गया था, लेकिन अब टीम बदल दी गई है। टीम में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण शाखा के प्रबंधक के स्थान पर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक को शामिल किया गया है।
अपर जिलाधिकारी से अनुमति लेकर जांच करने गुरुग्राम पहुंच गए हैं। सोमवार को ओरियल कंपनी पहुंचकर दस्तावेज जुटाएंगे। सिक्योरिटी खाते की धनराशि की भी जानकारी कंपनी से की जाएगी। महेश प्रकाश, एलडीएम।