वृंदावन (मथुरा)। नगर के व्यस्ततम सीएफसी चौराहे पर सीवर व नाले का गंदा पानी सड़कों पर हिलोरे मारता दिखाई देता है। इस कारण न केवल स्थानीय लोग बल्कि बाहर से आए तीर्थयात्री भी गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। रविवार को भी यहां सुबह गंदा पानी मार्ग में भर गया जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हुई।
रविवार सुबह भी यही स्थिति यहां दिखाई दी। नालों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बहता दिखाई दिया। वहीं रमजान का पवित्र माह भी जल्द शुरू होने वाला है। साथ ही सात मई को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भी यहां से गुजरेंगे। बतादें कि आए दिन पंपिंग स्टेशन का संचालन सुचारु न होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है।