मिल ने बेची 15 हजार क्विंटल चीनी
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। न्यौली चीनी मिल ने गन्ना किसानों के कुल बकाए में से 58 लाख का भुगतान कर दिया है। डीएम की सख्ती के बाद गन्ना अधिकारी ने पूर्ण भुगतान के लिए पहल तेज की है। अब तक 27 प्रतिशत तक भुगतान हो चुका है।
गन्ना किसानों का 44 करोड़ रुपये चीनी मिल पर बकाया था। जिसमें से चीनी मिल ने कुल भुगतान के सापेक्ष मात्र 10 करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान किया था। जिससे जिला प्रशासन संतुष्ट नहीं हुआ। गन्ना विभाग ने चीनी मिल को नोटिस दिया। बुधवार को मिल ने 58 लाख रुपये का भुगतान और कर दिया है। अब तक कुल 10 करोड़ 78 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। भुगतान की एडवाइजरी न्यौली चीनी मिल ने बैंकों को भेज दी है। बैंक गुरुवार से किसानों के खातों में धनराशि भेजेगी। गन्ना विभाग अन्य बकाए भुगतान के लिए भी प्रयासरत है। गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि प्रशासन से अनुमति लेकर और चीनी बेचें। भुगतान समय पर किसानों के खातों में भेजते रहें।
- मिल अब तक 27 प्रतिशत तक भुगतान कर चुकी है। 58 लाख रुपये का भुगतान बुधवार को किया गया है। जल्द ही पूर्ण भुगतान का प्रयास किया जा रहा है। ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।