फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत का सदमा न सह सकी पत्नी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पटियाली। कस्बे में चार दिन पूर्व हुई पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का सदमा उनकी पत्नी बर्दास्त नहीं कर सकी। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि पुलिस अभी तक पति की मौत के कारणों से भी पर्दा नहीं उठा सकी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला चौक निवासी कन्हैया लाल (72) की 28 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके छोटे बेटे प्रदीप ने बड़े भाई सुभाष पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने उनका विसकरा सुरक्षित करा लिया। उनकी पत्नी विद्या देवी पति की मौत और उनके जीवित रहते संपत्ति की वसीयत बड़े बेटे की पत्नी के नाम कर देने का सदमा बर्दास्त नहीं कर सकी। वह अपने छोटे बेटे के पास रह रही थी। मंगलवार को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। छोटे बेटे ने उनको चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक की सलाह पर उनको आगरा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पति के बाद पत्नी की बीमारी से मौत की जानकारी मिली है। बिसारा जांच रिपोर्ट आने पर ही पति की मौत का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें