फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से ढाबाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को ढाबाकर्मी नहर में डूब गया। बाद में उसे कुछ लोगों ने पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने ढाबा मालिक पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि बाद उनके बीच समझौते की कोशिशें शुरू हो गईं थीं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी राम गोस्वामी तांगा स्टैंड के पास काका होटल पर कर्मचारी था। होटल के सामने ही माता की मूर्ति स्थापित की गई थी। मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान ढाबा संचालक, राम गोस्वामी व अन्य लोग विसर्जन के लिए सिंहपुर नहर गए थे। वहां मूर्ति विसर्जन के बाद सभी ने स्नान किया। जानकारी के अनुसार सब लौटने लगे, लेकिन राम दोबारा नहाने के लिए नहर में कूद गया।

बहाव तेज होने के चलते वह डूबने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद इमरजेंसी पहुंचे परिजनों ने ढाबा संचालक पर कार्रवाई की मांग करने के साथ ही पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें