फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बस में लगी भीषण आग

विज्ञापन
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र में शनिवार को तड़के टायर फटने से बस में भीषण आग लग गई। बस में बैठे 50 यात्रियों ने जैसे-तैसे बस से कूद कर जान बचाई। अफरातफरी में यात्रियों का सामान बस में ही रह गया, जो जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 130 पर सिद्धार्थ नगर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के साथ ही बस में आग लग गई। आग लगती देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोई खिड़की से कूदा तो कोई शीशा तोड़ कर नीचे कूदा। अफरातफरी के माहौल में बस में सवार 50 यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। मगर उनका सामान बस में ही जल गया। br>
हादसे की सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने फायर ब्रिगेड बुलाई। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई। आग इतनी भीषण थी कि आधे घंटे में ही पूरी बस जल कर राख हो गई। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि बस आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। बस की स्पीड अधिक होने पर टायर फट गया और उसके बाद आग लग गई।
विज्ञापन


दिल्ली को जाने वाली सभी सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर दिल्ली भेजा है। जली हुई बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया। चालक और परिचालक का कोई पता नहीं चल सका। कुछ यात्रियों का कहना था कि चालक-परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें