फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में होलीगेट चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। महानगर में भाजपा और कांग्रेस के मंगलवार को निकले रोड शो में दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओें के आमने-सामने आने पर माहौल गर्मा गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने होलीगेट चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले में होलीगेट चौकी प्रभारी की लापरवाही मानी गई है।
विज्ञापन


16 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार हेमामालिनी और कांग्रेस उम्मीदवार महेश पाठक का रोड शो छत्ता बाजार में आमने-सामने आ गया था। इससे माहौल गर्मा गया था। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। माहौल को गर्माते देख तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल ने पहुंचकर अनहोनी को टाल दिया।

इसमें पुलिस की लापरवाही मानी गई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने होलीगेट चौकी प्रभारी भोजराज अवस्थी को निलंबित कर दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच सीओ सिटी विनय सिंह चौहान को सौंपी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि होलीगेट चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें