वृंदावन। (मथुरा)। जंक्शन पर सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे पानी बेचने की तैयारी कर रहा है। उसके द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने इसके लिए स्थान का चयन कर लिया है। फिलहाल यह तीन स्थानों पर लगाए जाएंगे ।
सर्कुलेटिंग एरिया में काफी दिनों से पेयजल की समस्या थी। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे अधिकारियों ने जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में वाटर एटीएम लगाने की योजना तैयार की है। इसके तहत रेलवे के लिए काम कर रही कंपनी आईआरसीटीसी द्वारा तीनों प्रवेश द्वारों पर वाटर एटीएम लगाए जांएगे।
कंपनी द्वारा वाटर एटीएम पर अपने कर्मचारियों को बैठाया जाएगा तथा एक रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पानी बेचा जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि अभी यह योजना है कुछ दिन में इसे लागू किया जाएगा।