फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एआरटीओ कार्यालय से जारी नहीं होंगे डीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अब एआरटीओ कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। शासन ने इस प्रक्रिया को बदल दिया है। इसके लिए ड्राइविंग लाइसें बनाने वाली कंपनी को बदलने के साथ ही सीधे लखनऊ से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के आदेश दिए हैं। जिले में ये आदेश लागू भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहली ही पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई थी। वहीं अब एआरटीओ कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने के काम को भी रोक दिया गया है। नई प्रक्रिया के तहत अब ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद एआरटीओ कार्यालय में फोटो, हस्ताक्षर व बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए आवेदक को आना होगा। ये प्रक्रिया होने के बाद परिवहन आयुक्त कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस सीधे उसके पंजीकृत पते पर भेजा जाएगा। इससे ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

दलालों का राज भी होगा खत्म
अब सीधे परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ से ड्राइविंग लाइसेंस जारी होगा। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय से दलालों का राज भी खत्म हो जाएगा। अब तक डीएल बनवाने के लिए आने वाले लोगों को दलाल बहला फुसलाकर उनसे मोटी रकम ऐंठते थे, लेकिन इस प्रक्रिया के बाद वसूली पर रोक लगना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें