फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रोड शो कर मांगे भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट

Tue, 16 Apr 2019 05:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रोड शो में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा सुरक्षित सीट पर दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। मंगलवार को आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के समर्थन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रोड शो किया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो तारघर मैदान से शुरू हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री प्रतापपुरा चौराहा से शामिल हुए। इसके बाद रोड शो शहर के कई इलाकों से गुजारा। इस दौरान सड़के भगवामय दिखाई दीं। वहीं रोड शो के चलते कई जगह जाम के हालात बन गए।

बता दें कि आगरा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होना है। आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शाम छह बजे से पहले चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी गुपचुप तरीके से वोट मांगेंगे। इस पर प्रशासन की सख्त नजर रहेगी। 
विज्ञापन


आगरा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिरोजाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. चंद्रसेन जादौन के समर्थन में खैरगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री ने जहां पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, वहीं गठबंधन पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें