कासगंज। ग्रीष्मऋतु में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चलाई जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन आगरा फोर्ट से रामनगर तक नहीं, बल्कि अब लालकुआं तक पहुंचेगी। रेलवे ने मंगलवार से 30 अप्रैल तक यह साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
पूर्व में रेलवे में समय सारिणी जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक जोड़ी समर स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन आगरा फोर्ट व रामनगर के बीच चलेगी। लेकिन अब रेलवे ने इसमें बदलाव किया है। यह ट्रेन रामनगर तक न जाकर लालकुआं तक जाएगी। ट्रेन संख्या 04191 प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को आगरा फोर्ट से लाल कुआं जाएगी, यह ट्रेन दोपहर एक बजे कासगंज जंक्शन से रवाना होगी और 02:30 बजे बरेली पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04292 प्रत्येक बुधवार, शनिवार व सोमवार को लालकुआं से चलकर आगरा फोर्ट पहुंचेगी। यह ट्रेन रात्रि 12:20 बजे कासगंज से रवाना होगी और 19:35 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी।
एक जोड़ी समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाई गई है। सोमवार से यह ट्रेन लालकुआं व आगरा फोर्ट के बीच दौडने लगेगी। यह ट्रेन 30 अप्रैल तक के लिए चलाई गई है।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ रेलवे।े