फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार सरमन प्रधान के हत्यारोपी पर एनएसए लगाया

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के रिश्तेदार सरमन प्रधान के हत्यारोपी राधाचरन पर एनएसए लगाई गई है। छाता के गांव गौंहारी निवासी सरमन प्रधान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के रिश्तेदार थे। 13 जनवरी 2018 को सरमन प्रधान फार्म हाउस दौताना से घर लौट रहे थे। बाइक सवार प्रधान की हाईवे पर रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


रंजिश में हुई हत्या के आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए। प्रधान के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस जुटी। छाता पुलिस ने करीब छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके हत्या का खुलासा भी कर डाला।

वर्तमान में जेल में बंद हत्यारोपी राधाचरन पर गैंगस्टर के बाद एनएसए लगा दिया गया है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रये ने बताया कि हत्यारोपी राधाचरन पर 29 मार्च को छाता पुलिस ने एनएसए तामील कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सरमन प्रधान के हत्यारोपी राधाचरन पर एनएसए तामिल करा दिया गया है। छाता पुलिस ने यह एनएसए 29 मार्च को तामील कराया है।’
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें