फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फर्जी केस लगाने का आरोप लगाया

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
एटा। शराब तस्करी के आरोप में जिस व्यक्ति को जेल भेजा गया उसके परिजन पुलिस पर फर्जी केस लगाने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी शिवकुमार पुत्र सुरेश सिंह को जलेसर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवागढ़ रेलवे फाटक के पास से इंडिका कार में 20 पेटी शराब तस्करी को ले जाते हुए दिखाया है।
विज्ञापन


इस मामले में परिजनों का आरोप है कि शिव कुमार ट्रैक्टर से शहर पहुंचा था, वहां पर उसे भूख लगी तो चाय समोसा खाने लगा। तभी सिपाही धर्मेन्द्र सिंह और समर सिंह पहुंचे और शिवकुमार को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर थाने ले गए। पुलिस की ओर से परिजनों को फोन किया गया, जब परिजन थाने पहुंचे तो दो लाख रुपये की मांग की गई। जब मांग पूरी नहीं हुई तो शिवकुमार की पिटाई की गई।

शिव कुमार के परिजनों का आरोप है कि जिन कारों को पुलिस ने बरामद दिखाया है वह सभी कारें मुन्ना मिस्त्री आगरा तिराहा जलेसर के यहां से पुलिस ने उठाईं हैं। मैक्स पिकअप दूध पर चलती बताई जा रही है जिसका इंजन मुन्ना मिस्त्री के यहां ठीक हो रहा था। पुलिस उसको बिना इंजन के ही थाने ले आई है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जिन चार अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है वह सभी गांव के ही हैं। जिनमें से एक व्यक्ति सिकंद्राराऊ में कोचिंग सेंटर चलाता है। पुलिस फर्जी गुडवर्क बना रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है परिजनों के आरोप निराधार हैं। अगर परिजनों द्वारा कोई शिकायती पत्र दिया जाएगा तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें