फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूट पॉलिश कर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बूट पॉलिश कर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। शहर के कचहरी चौराहा पर एनएसयूआई के लोगों ने बूट पॉलिस करके मोदी सरकारी के खिलाफ बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर वोट लेकर युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के कचहरी चौराहा पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वायदा किया था कि प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। वोट मिलने के बाद मोदी सरकार इसे भूल गई और युवाओं को पकौडे़ बेचने के लिए कह रही है। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर, राहुल कृष्ण यादव, शत्रुघन सिंह चौहान, आशू यादव, नितिन गुप्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ एनएसयूआई के आकाश यादव की अध्यक्षता में भी कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश करके केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सचिन कुमार, भूपेन्द्र वर्मा, अंकित यादव, विवेक, आशीष आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन
एटा। सामाजिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के अनुसार लोकसभा चुनाव में उनका सामाजिक चेतना मंच कांग्रेस का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि इसी समर्थन के साथ ही पदाधिकारियों को भी अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन


मतभेद भुला करे पार्टी में काम
एटा। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मानवाधिकार प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष रामकुमार सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय सदस्य शशिलता चौहान एवं जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में काम करे। उन्होंने शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने शामिल करने पर बल दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें