फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कई जगह बंद रहे बाजार, सड़कों पर उतरे नौजवान

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार को महानगर के कई इलाकों में बाजार बंद रहे। विकास बाजार, चौक बाजार, सराफा बाजार और कृष्णानगर में दुकानें बंद रहीं। इन इलाकों के दुकानदारों ने सड़कों पर उतरकर मार्च किया। वहीं शाम को नौजवानों की टोलियां सड़कों पर निकलीं। शहर भारत माता के जयकारों से गूंज रहा था। हर जगह पाकिस्तान की हाय-हाय हो रही थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भारत बंद के आह्वान का असर सराफा बाजार, चौक बाजार और कृष्णानगर में ही देखने को मिला। यहां सुुबह को कम ही दुकानें खुली थीं। दुकानदारों ने शहर के बाजारों में घूमकर लोगों से दुकानों को बंद करने की अपील की। जब तक व्यापारी सड़क पर दिखे तब तक तो कुछ इलाकों में बाजार बंदी जैसा माहौल रहा। इसके कुछ देर बाद बाजार खुला।

केवल तीन इलाकों में ही बंदी देखने को मिली थी। बाकी सभी जगह बाजार रोजाना की तरह से ही खुले रहे। वहीं, शाम को कई संगठनों ने मार्च निकालकर नारेबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठती रहीं। नौजवानों की टोलियां पाकिस्तान पर अटैक की मांग कर रही थीं। लोगों में आक्रोश इस कदर था कि पाकिस्तान के पुतलों को डंडों से पीटा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें