फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बचाने में पति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आग की चपेट में आई पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी झुलस गया। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसेला निवासी सुषमा (30) शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गई। आग देखकर पति प्रेमदास ने महिला को बचाने की कोशिश की। प्रेमदास ने आग तो बुझा दी लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।

चीखपुकार की आवाज सुनकर मौके पर एकत्रित हुए परिजनों और पड़ोसियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें