छटीकरा (मथुरा)। गुरुवार को किसान ने राल के सिडिंकेट बैंक से 45 हजार रुपये निकाले। बैंक के सामने दुकान से किसान मिठाई खरीदने लगा। इसी बीच दुकानदार को पैसे देने के लिए जेब में हाथ मारा तो 45 हजार रुपये पार हो चुके थे। दुकान पर एक युवक किसान से टकराया था। किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर वृंदावन पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कोतवाली वृंदावन के गांव राल निवासी प्रेम सिंह पुत्र देवी सिंह गुरुवार को सिडिंकेट बैंक से रुपये निकालने गया। किसान ने 45 हजार रुपये निकाले और मिठाई की दुकान पर पहुंचा। यहां पर मिठाई खरीदते हुए उसकी जेब से 45 हजार रुपये पार हो गए। किसान को पता जब लगा, तब दुकानदार को पैसे देने की बात आई।
सूचना पर सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी प्रवीन सिंह मान पहुंच गए। किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किसान की माने तो मिठाई की दुकान पर टकराने वाले युवक को बैंक में भी देखा था। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही युवक पुलिस की गिरफ्त में होगा।