फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने की कमेटी के चुनाव की मांग

विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध समिति के चुनावों के लिए राजभोग और शयनभोग सेवाधिकारियों द्वारा मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन को पत्र लिखकर चुनावों की तिथि तय करने की मांग की है।
विज्ञापन


राजभोग सेवाधिकारी बालकृष्ण गोस्वामी और गोपेश गोस्वामी द्वारा लिखे गए पत्र में कमेटी का कार्यकाल 30 जून 2019 के पूर्ण होने से पूर्व ही अगली कमेटी के चुनावों के लिए तिथि तय करने की मांग की गई है। हालांकि एक जुलाई 2016 से प्रभावी यह कमेटी अस्तित्व में नहीं है। जिस कारण मंदिर प्रशासन का दायित्व न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा निर्वहन किया जा रहा है।

पत्र में मंदिर प्रबंध स्कीम की धारा 9 का हवाला देते हुए उल्लेख है कि समिति द्वारा चुनावों की तिथि जनवरी माह की शुरूआत में ही नियत हो जानी चाहिए। यदि मंदिर कमेटी इस कार्य में किसी कारण से असमर्थ हो तो यह कार्य प्रशासक न्यायालय द्वारा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे में चुनावों की तिथि अभी तक तय न हो पाने के कारण मंदिर सेवायतों द्वारा प्रशासक के समक्ष इस आशय से मांग उठाई गई है। ज्ञात हो कि मंदिर प्रबंध स्कीम के मुताबिक मंदिर कमेटी के चुनाव होली के त्योहार के बाद मार्च या अप्रैल माह में कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें