मथुरा। जनपद में 23 जनवरी को प्रदर्शन कर रामवृक्ष को मुक्त कराने के नारे के साथ देवरिया से चले राम वृक्ष समर्थकों को भले ही पुलिस ने वापस कर दिया हो परंतु वह अभी भी मथुरा में प्रदर्शन करने का तानाबाना बुन रहे हैं । इसी मंशा को भांपकर प्रशासन सतर्क हो गया है और रामवृक्ष के समर्थकों पर नजरें गढ़ाए है ।
राम वृक्ष के समर्थक देवरिया से यात्रा के रूप में चले थे। उन्हें 23 जनवरी को इस यात्रा को लेकर मथुरा में पहुंचना था परंतु उनको सिद्धार्थ नगर में ही पुलिस ने रोक लिया और पुलिस लाइन में रोक कर वापस देवरिया भेज दिया। पुलिस ने हालांकि उनको हिदायत दी कि वह प्रदर्शन करने की मंशा छोड़ दें सूत्रों की मानें तो वह मथुरा में प्रदर्शन कर सकते हैं।
इसके चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और कचहरी तथा जवाहर बाग के आसपास ऐसे लोगों को रोकने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है। थानाध्यक्ष सदर बाजार ने बताया कि जनपद में धारा 144 लगी हुई है यदि किसी ने प्रदर्शन करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा ।