फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से भागा दूल्हा, नहीं आई बारात, हंगामा

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के मदन मैरिज होम में लड़की के घरवालों ने मैरिज होम के बाहर हंगामा किया। मामले में लड़की वाले बारात न आने से नाराज थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि बारात मथुरा के लिए चली थी लेकिन दूल्हा रास्ते से भाग निकला। दूल्हा गाजियाबाद में दरोगा है। बारात अलीगढ़ से आ रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को अलीगढ़ के गांव गोंडा से बारात आनी थी। लड़की पक्ष ने बारात के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। देर शाम जानकारी मिली कि बारात नहीं आ रही है। इसके बाद दुल्हन के परिजन परेशान हो गए। उन्होंने मैरिज होम के बाहर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। दूल्हा गाजियाबाद में दरोगा के पद पर तैनात है।

आरोप है कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बारात अलीगढ़ से मथुरा आने को चली थी लेकिन दूल्हा रास्ते से ही भाग निकला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि हंगामा शांत करा दिया गया। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए तैयार दुल्हन बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें