फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें प्रयागराज कुंभ में जाने से देहरादून बस सेवा बंद

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। प्रयागराज कुंभ में रोडवेज बसें भेजने पर मुरादाबाद, मेरठ और बरेली रूट पर दूसरी बसें चलाकर सवारियों को राहत देने की कोशिश रोडवेज ने की है। देहरादून सेवा फिलहाल दो माह तक बंद की गई है। दावा किया जा रहा है कि इन रूटों पर प्रयागराज से बसें लौटने तक संचालन बदस्तूर जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रयागराज कुंभ को भेजी गई बसें मुरादाबाद, मेरठ, बरेली और देहरादून पर दौड़ाई जाती थीं। इन बसों के न होने से रविवार को सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एआरएम विनोद शुक्ला ने तत्काल बस विहीन हुए इन मार्गों पर बसों को संचालन शुरू कर दिया। मुरादाबाद और मेरठ एक-एक, बरेली पांच(अनुबंधित) बसें चलाई गई हैं।

इन बसों के संचालन से सवारियों को काफी हद तक राहत मिली है। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया प्रयागराज कुंभ में बसें जाने से चार रूट पर दूसरी बसों को दौड़ाया जा रहा है। इससे कि सवारियों को परेशानी न उठाना पड़े। फिलहाल देहरादून रूट पर बस का संचालन पूरी तरह से बंद करना पड़ा है। यह सेवा मार्च में पुन: शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें