फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला को छोड़ लापता हो गया पति

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्राजील की एक महिला से शादी कर पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। पत्नी ने इसकाविरोध कर 2016 में वृंदावन कोतवाली में मुकदमा कराया तो पति उसे छोड़कर कहीं लापता हो गया। परेशान महिला ने कोतवाली में फिर से तहरीर देकर पति को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ब्राजील निवासी एक महिला वर्ष 2011 में भारत भ्रमण को आई थी। इसी दौरान वृंदावन के इस्कान मंदिर में चंदन दास नाम के एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और कोलकाता में रहने लगे। अक्तूबर 2012 में महिला ने एक बच्ची को जन्म भी दिया। महिला ने बताया कि बच्ची के जन्म के कुछ दिन बाद वह लोग वृंदावन आकर रहने लगे।

महिला का आरोप है कि वर्ष 2016 के बाद पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। महिला ने बताया कि उसने मारपीट का विरोध करते हुए पति के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद एक दिन अचानक उसका पति घर से लापता हो गया। काफी दिनों तक तलाश करने के बाद भी पति का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने भी पति को ढूंढने की कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान महिला ने रविवार को कोतवाली में फिर से तहरीर देकर पति को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें