कासगंज। प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेलेे के लिए परिवहन निगम द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। डिपो की बसें कुंभ मेले में श्रद्धालुओं का तीर्थ यात्रा कराएंगी। इसके लिए निगम द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। वर्कशॉप में बसों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
प्रयागराज कुंभ मेला आयोजन का समय नजदीक है। इसके लिए सरकार तैयारियां कर रही हैं तो डिपो पर भी परिवहन निगम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्कशॉप में बसों की सीटें, बसों की खिड़कियां, शीशे सहित अन्य की मरम्मत की जा रही हैं। बसों में लाइटों की व्यवस्था की जा रही है। फिटनेस एवं परीक्षण के बाद ही बसों को कुंभ मेले में भेजा जाएगा। जनपद से 20 बसों की मांग की गई हैं। इसकी पूर्ति के लिए अभी से व्यवस्था की जा रही है।
जनपद से 20 बसों को प्रयागराज के कुंभ के मेले में भेजा जाएगा। इसमें छह नई बसें, जो कि इसी वर्ष मिली हैं, को भेजा जाएगा। वहीं अन्य 14 बसों की व्यवस्था की जाएगी। सभी बसें पूरी तरह से फिट होंगी।
- एके सिंह, एआरएम, कासगंज।