फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा की निकालने कोशिशों में लगा चंदन का परिवार

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा की निकालने कोशिशों में लगा चंदन का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने की कोशिशों में चंदन का परिवार जुटा है। लखनऊ में लगातार चंदन का भाई विवेक गुप्ता भाजपा के नेताओं से मुलाकात करके शासन से अनुमति को हरी झंडी दिलाने के लिए कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी कई भाजपा नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से भी मिलने का समय विवेक ने मांगा है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पिछड़ा एवं किसान मोर्चा के सह प्रभारी एवं अवध प्रांत के पूर्व संगठन मंत्री बृज बहादुर भारद्वाज से विवेक ने मुलाकात की। पूर्व संगठन मंत्री ने विवेक को सलाह दी कि तिरंगा यात्रा की बजाए चंदन का स्मृति दिवस आयोजित किया जाए जिसमें गरीबों को कंबल वितरित किए जाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में कोई भी असामाजिक तत्व साजिश करके किसी भी तरह की गड़बड़ी कर सकते हैं। जिसका आरोप बेवजह परिवार पर आएगा। इसलिए बेहतर है कि चंदन की स्मृति दिवस का आयोजन किया जाए। जिसमें सभी समाज के लोग पहुंचे। चंदन के भाई विवेक ने बताया कि तिरंगा यात्रा के लिए वे लगातार कोशिशें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से भी समय मांगा है। बुधवार को वह केंद्रीय गृह मंत्री के पुत्र पंकज सिंह से मुलाकात करेंगे। उन्होंने शहर के लोगों से साथ देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें