फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में 35 कैमरे लगाए जाएंगे

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग और श्री कृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन में सुरक्षा के दृष्टि से 65 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे । अधिकारियों ने इसकी डीपीआर तैयार कर ली है। जन्मस्थान के यलो जोन में ही 30 कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में भी 35 सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। आठ जनवरी को इसका प्रस्ताव दिल्ली में होने वाली हाई पावर कमेटी की बैठक में रखा जाएगा।

करीब एक वर्ष पूर्व निगम द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में श्री कृष्ण जन्म स्थान के यलो जोन मेें मात्र चार कैमरे ही लगाया जाना प्रस्तावित था। कुछ दिन पूर्व आईजी सुरक्षा के निर्देश पर एसपी सुरक्षा ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिक कैमरों की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन


इसके चलते निगम अधिकारियों ने पुरानी डीपीआर के स्थान पर नई डीपीआर तैयार की जिसमें न केवल जन्मस्थान के यलो जोन में कुल 30 सीसीटीवी बल्कि वृंदावन परिक्रमा मार्ग में भी 35 सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

परिक्रमा मार्ग के कैमरों में 13 कैमरे अधिक रेंज के तथा अन्य कैमरे सामान्य लगाए जाएंगे । दोनों स्थानों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की लागत कुल दो करोड़ रहेगी। मुख्य अभियंता पीके मित्तल ने बताया कि इस प्रस्ताव को आठ जनवरी को दिल्ली मेें होने वाली अर्बन डेवलपमेंट की हाई पावर कमेटी में प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें