फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण विभाग से तीन फाइलें गायब, एफआइआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कराए गए लाखों के निर्माण कार्यों की तीन फाइलें निर्माण विभाग से गायब हो गईं। जांच के लिए फाइलें न मिलने पर निर्माण विभाग के एक्सईएन ने थाना उत्तर में एफआइआर दर्ज कराई है।


वित्तीय वर्ष 2014-15 में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत करीब दो करोड़ के बजट से शहर में 14 स्थानों पर सड़क, नाली व खरंजा निर्माण कार्य कराए। कार्य पूर्ण होने के बावजूद अभी तक इन कार्यों का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


भुगतान के लिए ठेकेदार निरंतर नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। यह मामला डीएम नेहा शर्मा के संज्ञान में आया था, तो उन्होंने निर्माण कार्यों की जांच के लिए एसडीएम टूंडला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें एक्सईएन विकास प्राधिकरण भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 14 स्थानों पर कराए गए कार्य में से तीन कार्यों की फाइलें विभाग से गुम हो गईं।


निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विकास कुरील ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कराए गए कार्यों में तीन कार्यों की फाइलें जांच के लिए नहीं मिली हैं।
विज्ञापन


इसमें 62 लाख का सुभाष तिराहे से गांधीपार्क तक सड़क चौड़ीकरण कार्य, नौ लाख 89 हजार का वार्ड नंबर 34 नूर नगर में लिंक गलियों का निर्माण, तीन लाख का वार्ड नंबर 34 में मोहल्ला कोहिनूर रोड पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। तीनों फाइलें गुम होने के संबंध में थाना उत्तर में एफआइआर दर्ज कराई है। इसकी सूचना डीएम, प्रभारी नगर आयुक्त को भी भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें