फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.90 अरब से होगा पंचायतों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला पंचायत की बैठक शनिवार को कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में 47 विभागों के माध्यम से होने वाले कार्यों की कार्ययोजना को रखा गया। अब 1.90 अरब से जिला पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला योजना का सदस्यों ने अनुमोदन कर दिया। जिला पंचायत के श्रोतों से भी विकास कार्य कराए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बसु यादव ने कहा कि जिला के विकास के लिए वर्ष 2019-20 के लिए 47 विभाग की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला योजना के तहत एक अरब 90 करोड़ 09 लाख रुपये के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा जिला पंचायत के माध्यम से भी विकास कार्यों को कराया जाएगा। सोरों में शॉपिंग कांपलेक्स, कासगंज में जिला पंचायत की भूमि पर दुकानें भी बनाई जाएंगी।
बैठक में अपर मुख्य अधिकारी उज्जवल अंबेश ने वर्ष 2018-19 का पुनरीक्षित तथा 2019-20 के लिए 3466.569 लाख रुपये का अनुमानित मूल बजट रखा। इसके साथ ही मोबाइल टावरों से क्षमता के अनुरूप 25 से 40 हजार रुपये तक किराया वसूलने का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों ने रखे गए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। बैठक मे यह भी निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत कासगंज में ठेकेदारी के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण से पूर्व जिला पंचायत की एनओसी अवश्य देखी जाए। जिला पंचायत सदस्यों ने गांव करसाने से अल्लीपुर तक बंबा टूटे होने, विद्युत कनेक्शनों पर बिल अधिक आने, रजबहा की साइफन टूट जाने से बीस गांवों की फसल नष्ट होने आदि शिकायतें सदन के समक्ष रखीं जिन्हें यथाशीघ्र ठीक करवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रतिमा श्रीवास्तव सहित जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनने वाली सड़कें
-सोरों लहरा से कासगंज इस्माइलपुर रोड
-सोरों अलीपुर बरबारा रोड से कासगंज सलेमपुर बीबी रोड
-अतरौली रोड से निचली गंगा कैनाल पटरी
-गंजडुंडवारा सुन्नगढी रोड
-गंगाघाट कादर चौक से नगला रामताल रोड
-बरेली मथुरा रोड से नगला भीम मार्ग
-कासगंज अतरौली रोड से एलपीजी पटरी
-सहावर गुनार रोड से ताजपुर मार्ग
-सहावर शहवाजपुर से नगरिया शहवाजपुर रोड
-कासगंज अमापुर रोड से अमापुर, समसापुर, लोधीपुर, धौरपुर तक रोड
-अमापुर सिढ़पऱा रोड से मटैना हंसपुर रोड
-गंजडुंडवारा अलीगंज रोड से धौरपुर
-दरियावगंज से सिहौरी रोड
-पटियाली अलीगंज रोड से नरथर मार्ग
-पटियाली अलीगंज पेहरा से रुदायन रोड
-सिढ़पुरा पटियाली रोड से धुमरी पटियाली रोड
शिल्पकारों को दिया जाएगा बढ़ावा
कासगंज। जिला योजना में इस बार शिल्पकारों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिल्पकारों के प्रशिक्षण के लिए तीन साल की जिला योजना में सबसे अधिक धन दिया गया है। 2017-18 की जिला योजना में प्रशिक्षण के लिए मात्र 20 लाख रुपये निर्धारित किए गए थे। इस जिला योजना में 365 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैँ।
तीन साल में सबसे बड़ी है जिला योजना
कासगंज। जिला योजना के लिए जो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं वे तीन साल में सबसे अधिक हैं। वर्ष 2017-18 में 17959 लाख की जिला योजना प्रस्तावित की गई। जबकि 2018-19 के लिए 18952 लाख रुपये की जिला योजना प्रस्तावित हुई। 2019-20 के लिए धनराशि बढ़ाकर 19009 लाख रुपये जिला योजना में प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें