फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय का विवाद शासन तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पशु चिकित्सालय में अधिकारियों के बीच पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधीनस्थ चिकित्साधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला शासन तक पहुंच गया है। डीएम ने प्रमुख सचिव पशु चिकित्सा को घटना से अवगत करा दिया है। इधर पुलिस और प्रशासनिक टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र सिंह खोखर पर अधीनस्थ चिकित्साधिकारियों ने तमाम आरोप लगाए हैं। मामले में डीएम आरपी सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ एडीएम योगेंद्र कुमार से प्रशासनिक जांच कराई है। फिलहाल जांच चल रही है। अभी तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में अधीनस्थ पशु चिकित्सकों में आक्रोश है। सोमवार को नोडल अधिकारी जिले में पहुंचेंगे। चिकित्सकों ने योजना बनाई है कि चिकित्साधिकारी की शिकायत नोडल अधिकारी से भी करेंगे। इधर डीएम आरपी सिंह ने मामले में गंभीरता दिखाई है। डीएम ने प्रमुख सचिव पशु चिकित्सा को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रथम दृष्टया लापरवाह बताया है। इसके अलावा पुलिस की जांच के साथ साथ एडीएम से भी रिपोर्ट मांगी है।
जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन
कासगंज। चिकित्सक नीरज सचान डा. उत्तम सिंह ने बताया कि अभी तक पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जबकि पुलिस को साक्ष्य भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो नोडल अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

- मामले की जानकारी प्रमुख सचिव पशु चिकित्सा को दे दी गई है। पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। इसके अलावा पुलिस के साथ साथ प्रशासनिक जांच भी कराई जा रही है- आरपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें