फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी गायब होने पर पैरोकार के खिलाफ रिपोर्ट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। सीओ कार्यालय से न्यायालय में दाखिल करने के लिए भेजी गई बलवा की केस डायरी गायब हो गई। घटना की जांच सीओ मांट ने की।
विज्ञापन

थाना राया में तत्कालीन पैरोकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वर्ष 2011 में सोनई क्षेत्र के बलवे, मारपीट का मुकदमा थाना राया में दर्ज हुआ था।

इसमें एक युवक के खिलाफ चार्टशीट भी लग गई। उसके बाद तीन अगस्त 2017 को सीओ महावन कार्यालय से पैरोकार रनवीर सिंह निवासी प्रोफेसर कालोनी अलीगढ़ न्यायालय में दाखिल करने के लिए केस डायरी लाया था, लेकिन वह न्यायालय दाखिल नहीं की गई।

घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने शिकायत की तो घटना की जांच सीओ महावन को सौंपी गई पैरोकार सहित तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश चंद्र आदि से पूछताछ के बाद पैरोकार के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में पैरोकार रनवीर सिंह ने जांच अधिकारी को बताया कि वह सेवानिवृत्त हो गया है। राया थाने का चार्ज छोड़ने के बाद उसने अपना कार्य दूसरे पैरोकार को सौंप दिया था। कागजात की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें