फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, दस घायल

विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़िया में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले और ईंट पत्थर फिके। घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव बेहड़िया निवासी प्रेमदास पुत्र भूदेव अपने खाली पड़े प्लाट में निर्माण का कार्य करा रहे थे। प्रेमदास के पड़ोसी योगेंद्र पुत्र सुभाष ने रास्ते के लिए जगह मांगते हुए निर्माण रोकने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों ओर से परिजन भी आ गए और देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। महिलाओं ने दोनों ओर से ईंट पत्थर भी फेंके। घटना में योगेंद्र के पक्ष से सुभाष पुत्र भूदेव, मीना पत्नी सुभाष, कल्पना पुत्री सुभाष, दूसरे पक्ष से प्रेमदास पुत्र भूदेव, तारावती पत्नी वेदराम, अंजली पुत्री वेदराम, ओजीपारा पत्नी प्रेमराज, राजकुमार पुत्र वेदराम, राजवीर पुत्र नाथूराम घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव बहेड़िया में झगड़े की सूचना मिली। दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों की तहरीर पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें