फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर फांसी पर लटकाया

विज्ञापन
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के ग्राम श्रीनगला में एक महिला का उसके पति ने हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। महिला के पिता ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

श्रीनगला निवासी नन्हीं देवी पत्नी राजू की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या किए जाने का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जब ग्रामीणों को महिला की मौत की खबर हुई तो लोगों ने महिला के मायके एटा देहात क्षेत्र के ग्राम मिलावटी उसके पिता रामखिलाड़ी को सूचना दे दी। पुत्री की हत्या किए जाने की खबर सुनकर वह श्रीनगला पहुंच गए। बेटी का शव देखकर मायके पक्ष के लोग चीत्कार कर उठे। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ रवींद्र वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। महिला के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2013 में राजू से की थी। उसके बाद से उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। मामले की तहरीर उन्होंने पुलिस को पति राजू के खिलाफ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें