फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे के सामने ताल ठोकेंगे शिवपाल

विज्ञापन
शिवपाल यादव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। वह अपने भतीजे अक्षय यादव (वर्तमान सांसद फिरोजाबाद) के खिलाफ ताल ठोकने को तैयार हैं। यदि ऐसा हुआ तो लोकसभा के चुनावी समर में चाचा-भतीजे आमने-सामने होंगे। शिवपाल ने कहा है कि सपा से इस्तीफे पर फैसला समय आने पर लेंगे।
विज्ञापन


प्रसपा के महानगर अध्यक्ष छुट्टन भाई के यहां शादी समारोह में भाग लेने आए पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा का तो चुनाव मैं लड़ूंगा, कहां से लड़ूंगा यह पार्टी तय करेगी। फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यही मान लें। सपा से अभी तक इस्तीफा नहीं देने के सवाल पर कहा कि समय आने पर फैसला लेंगे।

उन्होंने कहा कि नेताजी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी बड़े संघर्ष के साथ बनाई थी। कई बार सरकार बनीं। मैं सपा छोड़ना नहीं चाहता था, मुझे अपमानित किया गया। पार्टी से बाहर धकेला गया। इसीलिए नया मोर्चा बनाने के साथ अब प्रगतिशील समजावादी पार्टी बनाई है। मुलायम सिंह यादव के प्रसपा के मंच पर दिखाई नहीं देने के सवाल पर कहा कि मोर्चा का गठन तो उनसे तीन बार पूछकर किया था। समय आने पर वह साथ होंगे।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रसपा को भाजपा की बी टीम बताने के सवाल पर शिवपाल बोले कि वह तीसरा मोर्चा क्यों नहीं बना लेते, मोर्चा बनाएं, लेकिन हमें प्रदेश में 50 प्रतिशत सीट दे दें, हम तैयार हैं। उन्होंने कहा, प्रदेश की 79 लोकसभा सीटों पर प्रसपा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को प्रसपा से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

नहीं लड़े, तो भी एक सीट प्रसपा उनके लिए छोड़ेगी। क्या फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव में चाचा-भतीजे आमने-सामने होंगे के सवाल पर कहा कि चुनाव तो चुनाव है, फिर सामने कोई भी हो। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीम भाई सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। राममंदिर के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा भाजपा चुनाव में ही उठाती है। भाजपा इस मुद्दे को जीवित रखना चाहती है। राममंदिर पर कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें