फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जले खुशियों के दीप, उत्साह से मनी दिवाली

विज्ञापन
Deepawali rangoli
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुख, समृद्धि और रोशनी का पर्व दिवाली बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में खुशियों के दीप जलाकर, लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। घरों के साथ व्यवसायिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर भी पूजन हुआ। मिठाई खिलाकर और उपहार देकर एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


हर कोई दिवाली के लिए घरों को सजाने के साथ, मिठाई, रेडीमेड कपड़े, विद्युत झालरों, पूजा का सामान खरीदने में लगा रहा। बुधवार को दिवाली के त्योहार पर सुबह से देर रात तक बाजार में खरीदारी हुई। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, गेंदा के फूल, मिट्टी दीपक, मिठाई, गिफ्ट आइटम के अलावा लोग रेडीमेड वस्त्रों की खरीदारी करते दिखे। बाजार में खरीदारी के चलते सुहागनगर, स्टेशन रोड, गांधी पार्क, संत टाकीज, सदर बाजार, घंटाघर, कोटला रोड, जलेसर रोड सभी जगह जाम के हालात दिखे।

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में शाम चार बजे से पूजा-अर्चना हुई। कई स्थानों पर पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ लक्ष्मी पूजन और आरती की। प्रतिष्ठान स्वामियों ने गिफ्ट पैक, मिष्ठान वितरित किया। घरों में युवतियों व महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। दिवाली पर हर कोई नए परिधानों में सजा नजर आया। टूंडला में घरों को विद्युत झालरों व फूल-मालाओं से सजाया गया था।
विज्ञापन


सांझ ढलने के बाद शुभ मुहूर्त में घरों में लक्ष्मी का पूजन किया। आतिशबाजी करने में युवा वर्ग सबसे आगे रहा। इस दौरान आकाश में जाकर रोशनी बिखेरने वाले रॉकेटों को सबने खासा पसंद किया। रुक-रुककर आतिशबाजी सारी रात होती रही। कच्चा टूंडला, न्यू रेलवे कालोनी, रैस्टकैंप, लाइनपार के ग्रामीण क्षेत्र, टूंडली, सुभाष चौराहा क्षेत्र में कई बच्चे झुलस गए। वहीं एक-दूसरे को गिफ्ट व मिठाइयां भेंटकर दीपोत्सव की बधाई दी। युवाओं ने फेसबुक व व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें