फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक किनारे करने को लेकर चौकी प्रभारी ने दंपती से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर की कैलादेवी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा (चौकी प्रभारी) का बाइक सवार दंपती से विवाद हो गया। पीड़ित महिला का आरोप है चौकी प्रभारी ने नशे में उसे और पति से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। चौकी प्रभारी दोनों को पकड़कर थाना उत्तर ले आए। खबर लगते ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता सहित काफी लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित दंपती के साथ दरोगा का मेडिकल कराया लेकिन दरोगा ने इससे इंकार कर दिया है। इसको लेकर भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। सीओ सिटी ने कहा कि दरोगा की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। हिमायूंपुर ब्राह्मण चौक निवासी नीलम गुप्ता (25) गुरुवार को पैर में लगी चोट का इलाज कराकर कश्मीरीगेट से पति के साथ बाइक से लौट रही थी।

कैलादेवी मंदिर चौकी प्रभारी श्रीनारायण द्विवेदी अपनी बाइक को गली में आड़ा तिरछा खड़ी करके बात कर रहे थे। इसी दौरान बंटी गुप्ता इस गली में बाइक लेकर पहुंचे तो उन्होंने चौकी प्रभारी से बाइक साइड करने को बोला इस पर दरोगा श्रीनारायण द्विवेदी ने बंटी को थप्पड़ मार दिया बंटी की त्नी नीलम के विरोध करने पर उससे भी गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। इससे उसके हाथ में चोट लग गई। नीलम का आरोप है दरोगा नशे में था।
विज्ञापन


दरोगा ने चौकी से अन्य पुलिसकर्मियों को बुला लिया और नीलम और बंटी को थाने ले आया। लोगों ने यह जानकारी पार्षद हरिओम वर्मा को दी तो हरिओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता भी थाने पहुंचे। भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष केशवदेव शंखवार, दक्षिण मंडल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता, श्रीनिवास शर्मा ने पुलिस की हरकत का विरोध किया।

एसएचओ रवींद्र दुबेे ने दरोगा और दंपती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में भाजपा नेता अंकित तिवारी, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, सुरेंद्र राठौर भी पहुंच गए। यहां पता लगा कि चौकी प्रभारी आनाकानी कर रहा है तो भाजपा नेता ने हंगामा किया। बिना मेडिकल कराए जब चौकी प्रभारी जिला अस्पताल से जाने लगे तो भाजपाई पुलिस की गाड़ी के आगे धरना देकर बैठ गए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से बात की। सीएमएस डा. आरके पांडेय ने बताया मेडिकल के दौरान चौकी प्रभारी ने यूरिन और ब्लड का नमूना देने से इंकार कर दिया। हंगामे के बाद भी नमूना न देने पर डाक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट पर दरोगा के सैंपल नहीं देने की बात लिखी। इसके बाद दंपती का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें