फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार से पहले ही एटीएम दे गए दगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
दीपोत्सव पर्व से पूर्व ही एटीएम ने धोखा दे दिया। रविवार को अधिकांश एटीएम बंद रहे। वहीं जो एटीएम खुले थे उनमें कैश न होने का संदेश प्रदृशित हो रहा था। जरूरतमंद लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे।

रविवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया, यूको बैंक सहित अन्य एटीएम बंद रहे। लोग जब इन एटीएम के समीप रुपयों की निकासी के लिए जाते तो और बंद देखकर मायूस हो कर वापस हो जाते हैं। वहीं यूनियन बैंक एवं इलाहाबाद बैंक के एटीएम में नकदी नहीं थी। लोग कार्ड लगाकर रुपये की निकासी के लिए ट्रांजेक्शन करते, लेकिन अंत में नो कैश का संदेश देखकर उनमें मायूसी होती।
विज्ञापन


नकदी की तलाश में लोग एटीएम कार्ड को लेकर लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे। लेकिन उन्हें नकदी नहीं मिली। कैनरा बैंक में भी एटीएम में दिक्कत के चलते लोगों को कैश नहीं मिल सका। जिससे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम बैंक परिसर में ही है, बैंक बंद होने से वह भी बंद था। रविवार को बैंक के बंद रहने से उन्हें नकदी के लिए परेशान होना पड़ा।


सबसे अधिक दिक्कतें उन लोगों को उठानी पड़ी जो दूसरे शहरों से आए थे। उन्हें उम्मीद थी एटीएम से रुपये निकल आएंगे। लेकिन रुपये न मिलने वह परेशान रहे।

गोरखपुर निवासी रेंबो ने बताया कि वह ट्रेन से यहां आया। उसे उम्मीद थी कि रुपये आसानी से एटीएम से मिल जाएंगे, लेकिन एटीएम बंद रहने और कैश न होने से वह परेशान है।
विज्ञापन


ढोलना निवासी पूरन सिंह का कहना है कि पर्व के मौके पर उन्हें धन की आवश्यकता है। जिससे पर्व के लिए खरीदारी की जा सके। एटीएम बंद रहने से धनराशि की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें