फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई, नूडल्स मसाला में सिंथेटिक रंगों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शांतिनगर स्थित सोनपपड़ी मिठाई निर्माण इकाई से 20 अगस्त को नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट में सोनपपड़ी में वर्जित सिंथेटिक रंग मिला।
विज्ञापन


सोनपपड़ी बनाने के लिए मैदा में हानिकारक औरामाइन रंग, चीनी व पॉम आयल से मिठाई तैयार की जा रही थी। 10 अगस्त को टूंडला स्थित खाद्य कारोबारी हरीश कुमार से नूडल्स बनाने के मसाले का नमूना जांच के लिए भेजा। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट में मसाले में सिंथेटिक रंग की मिलावट की पुष्टि हुई है। जो मानव जीवन के लिए हानिकारक है। 14 अगस्त को लेबर कालोनी में निखिल कुमार जैन के प्रतिष्ठान मैसर्स जैन स्वीट कार्नर से बूंदी दाना का नमूना लिया था। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट में सिंथेटिक रंग मिला था। विक्रेताओं के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जा रहा है।

पाढ़म में खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी
जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पाढ़म बाजार स्थित राजीव जैन के किराना स्टोर पर छापेमारी की। यहां सरसों का तेल गंदी टंकी में रखा हुआ था नमूना लेकर शेष बचे 50 लीटर तेल को सीज कर दिया। दूसरा नमूना एका स्थित बाइक सवार दूधिया बाबी यादव से लिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह, एफएसओ रविभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें