फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ आज, बाजार में खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करवा चौथ का उल्लास शुक्रवार को बाजारों में दिखाई दिया। पर्व के एक दिन पूर्व बाजारों में खूब रौनक व चहल पहल देखी गई। महिलाओं ने बाजारों में आभूषणों, परिधान व सौंदर्य और पूजा सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन


शनिवार को करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। पर्व के एक दिन पूर्व शनिवार को महिलाएं इसे खास और यादगार ढंग से मनाने के लिए तैयारियों में जुटी रहीं। सुहागिन महिलाओं ने बाजार में पहुंचकर सौंदर्य सामग्री से लेकर आभूषणों, कपड़ों, करवा और पूजा पाठ की सामग्री खरीदी। सबसे अधिक महिलाओं का जोर मेहंदी पर रहा। सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की खूब भीड़ रही। करवाचौथ को लेकर शहर के प्रमुख बाजार शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर मार्केट में खासी रौनक और चहल पहल रही।
पत्नी को उपहार देने के लिए की खरीदारी

करवाचौथ के चलते पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए कई पतियों को भी आभूषणों व साड़ियों की दुकानों पर खरीदारी करते देखा गया। बाजार में खरीदारी कर रही महिलाओं ने बताया कि अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वह निर्जला व्रत रखेंगी।
विज्ञापन


फिरोजाबाद। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। करवाचौथ की खरीदारी के लिए शनिवार को बाजार में भीड़ लगी रही। दोपहर से शाम तक बाजार में कई घंटे जाम की स्थिति रही। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के कोई इंतजाम नहीं थे।
बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण दुकानों के आगे वाहन खड़े कर दिए गए। जिससे बाजार में निकलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सदर बाजार, घंटाघर और गंज मोहल्ला में जाम की स्थिति देखी गई।

जलेसर रोड, बर्फखाने चौराहे पर भी शाम को जाम की स्थिति बन गई। यहां तक कि पैदल निकलने वालों को भी जाम में फंसे रहना पड़ा। रिक्शा, बाइक भी जाम में फंसी रही। हर बार त्योहार के सीजन में बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। मगर जाम से निपटने के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें