फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के जेवर, नकदी उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
चौमुंहा (मथुरा)। कस्बा चौमुंहा में पथवारी मंदिर के निकट मारूफ मोहल्ले में शुक्रवार की रात चोर बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक बंटू मुजफ्फरनगर में 108 एंबुलेंस पर तैनात है। उसकी पत्नी 10 दिन पूर्व मायके चली गई थी। मकान का ताला लगा था।
विज्ञापन


रात में चोर मकान में झीने का गेट तोड़ कर घुस गए। उन्होंने अंदर कमरों के ताले तोड़ कर नकदी एवं जेवरात चुरा लिए। चोर दो जोड़ी सोने के झाले, एक नथ, दो सोने की चैन, पांच सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। चोर इन्वर्टर व बैट्री को अपने साथ ले गए।

छत पर ले जाकर उसे छोड़ गए। शायद वजन के चलते चोर उसे ले नहीं जा सके। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। परिजनों की सूचना पर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार जादौन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चोरी का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। चौमुंहा में आए दिन चोरी की घटनाएं होने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें