फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त पंचायत सचिवों को मिलेगा ब्लाक चयन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में नव नियुक्ति प्राप्त करने वाले तीन दर्जन से ज्यादा पंचायत सचिवों को मनमाफिक ब्लाक में काम करने का मौका मिलेगा। शासन ने पारदर्शिता के लिहाज से इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम विकास विभाग के माध्यम से नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को ब्लाक आवंटन में धांधली को रोकने एवं पारदर्शिता हेतु शासन ने ठोस पहल की है। शासन ने नव नियुक्त पंचायत सचिवों को खुद ब्लाक चयनित करने का मौका दिया है। इसके लिए आगामी 15 नवंबर को विकास भवन स्थित सभागार में खुली बैठक होगी।

जिसमें जिले में नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी 37 नव नियुक्त पंचायत सचिव खुद मनमाफिक ब्लाकों को लॉक करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की मौजूदगी में होने वाले ब्लाक आवंटन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ताकि आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्वक संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें