कासगंज। गंजडुंडवारा से छह दिन पूर्व लापता किराना कारोबारी को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया। वह मुंबई में एक फाइव स्टार होटल में नौकरी कर रहा था। कारोबारी कर्ज के चलते स्वयं चला गया था। हालांकि परिजनों ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
गंजडुंडवारा के मोहल्ला आवाजी निवासी अतुल गुप्ता पुत्र सत्यप्रकाश गुुुप्ता किराना कारोबारी है। विगत दो अक्तूबर को वह अचानक लापता हो गया था। उनके लापता हो जाने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने कारोबारी की तलाश शुरू कर दी। कारोबारी की तलाश के लिए उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया।
कारोबारी की लोकेशन मुुंबई मिलने पर थाना पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तभी कारोबारी अतुल ने मुंबई के राधे भारद्वाज के नंबर पर फोन किया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उनके द्वारा कारोबारी के फाइव स्टार होटल में नौकरी करने की जानकारी दी गई।
इसके बाद पुलिस ने कारोबारी को विलेपार्ले रोड के आरेचिट होटल से बरामद कर लिया। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि कारोबारी का गंजडुंडवारा में काफी कर्ज हो गया था। इसके चलते वह घर छोड़कर चला गया था। वह मुंबई के एक फाइव स्टार होटल से में काम करने लगा था।