फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा स्नान कर पितरों का कराया तर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरों।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष सोमवार से शुरू हो गया। कुछ श्रद्धालुओं ने सोमवार को ही पूर्णिमा मानते हुए श्राद्ध किए वहीं मंगलवार को भी श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा मानते हुए गंगा स्नान कर पितरों का तर्पण किया एवं श्राद्ध अनुष्ठान आयोजित किए। कछला गंगाघाट एवं तीर्थ नगरी के घाटों पर तीर्थ पुरोहित और आचार्य श्राद्ध अनुष्ठान करा रहे थे।
लहरा कछला गंगाघाट के अलावा हरि की पौड़ी गंगाघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने पुरोहितों से पहले ही श्राद्ध पूजा का समय निर्धारित कर लिया था। ऐसी स्थिति के चलते तमाम श्रद्धालु अपनी बारी की प्रतिक्षा करते नजर आए। सोरों के वराह घाट पर पंडित धर्मधर, लक्ष्मण घाट पर पंडित शशिधर विधि विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्राद्ध पूजा करा रहे थे। वहीं हरि की पौड़ी पर लगातार श्राद्ध पूजा का सिलसिला चलता रहा। लहरा और कछला गंगाघाटों पर भी यज्ञ अनुष्ठान के कार्यक्रम किए गए। गंगाघाट पर श्राद्ध भोज भी आयोजित किए गए। इसमें ब्राह्मणों को भोज कराया गया, उन्हें दान दक्षिणा दी गई। वस्त्र व उपयोगी सामान भी पुरोहितों को भेंट किए गए।
विज्ञापन

तीर्थ नगरी में गंगा मैया के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। गंगाघाटों और मंदिरों में आरती गूंज घंटे घड़ियालों के साथ सुनाई दे रही थी। तीर्थ नगरी के मंदिरों में भी अच्छी खासी रौनक बनी हुई थी। श्राद्ध की पूजा पखवाड़े तक तीर्थ नगरी में श्राद्ध पूजा का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन

कौआ को ढूंढना पड़ रहा भारी
कासगंज। श्राद्ध पक्ष में घर घर में पितरों के श्राद्ध आयोजित किए जाते हैं। ब्राह्मण भोज से पहले गाय और कौआ के लिए खाना निकाला जाता है। गाय तो लोगों को मिल जातीं हैं, लेकिन कौआ नहीं मिल पाते। कौआ की तलाश में लोग इधर उधर जाकर खाना देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें