फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहना रोड पर ऑटो पार्टस व्यापारी से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के सदर ब्लाक साइड नाला रोड पर रात ढाई बजे बाइक सवार बदमाशों ने आटो पार्ट्स व्यापारी से तमंचे के बल पर मोबाइल, नकदी एवं ब्रीफकेश लूट लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना उत्तर के रेहना इंद्रानगर निवासी धीरज कुमार जादौन (45) आटो पार्ट्स के होलसेल व्यापारी हैं। रविवार तड़के करीब ढाई बजे घर से शहजहांपुर जाने के लिए बसस्टैंड पैदल नाला रोड से हाइवे की ओर जा रहे थे। नाला रोड पर ब्लाक के पास बाइक सवार दो बदमाश आ धमके और तमंचा दिखाकर रोक लिया। एक बदमाश ने बाइक से उतरकर ब्रीफकेस और मोबाइल के साथ पर्श लूट लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

व्यापारी ने बताया कि पर्स में करीब पांच हजार रुपये, तगादे के कागजात, दो बैंकों के एटीएम और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य कागजात थे। पीड़ित ने बस स्टैंड पहुंचकर वहां मौजूद डायल 100 की टीम वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ उत्तर रवींद्र दुवे ने कहा कि रेहना रोड पर किसी व्यक्ति से मोबाइल छीनने की घटना संज्ञान में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें