फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी अरूणाचल प्रदेश की अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। अवैैध शराब की तस्करी को लेकर चल रहे अभियान को सोमवार को बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब पुलिस ने अरूणाचल प्रदेश की अवैध शराब से भरी डीसीएम को पकड़ ली। पुलिस के अनुसार शराब की कीमत बीस लाख रुपये अधिक है और आसपास के जिलों में पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध शराब धरपकड़ अभियान में अधीक्षक ग्रामीण महेंद्र सिंह और सीओ अजय कुमार चौहान के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक कौशल कुमार और प्रेमचंद्र पचौरी ने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम में बैठे संदिग्ध लोगों को पकड़ा।

पुलिस ने जब हुकुम सिंह पुत्र जंडेल सिंह निवासी ऐत्मादपुर थाना इस्लामनगर बंदायू को हिरासत में लिया तो उसके हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने जब डीसीएम का तिरपाल हटा कर देखा तो पूरा वाहन अवैध शराब की पेटियों से भरा था। पुलिस पूछतांछ में शराब फिरोजाबाद, मैनपुरी के लिए तस्करी कर माफिया का गिरोह लाया था। पुलिस ने शराब जब्त कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें