फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के लिए भरे 11 नामांकन

विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
कासगंज/ सोरों/ सहावर/ पटियाली।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए संबंधित विकास क्षेत्रों में नामांकन दाखिल किए गए। ग्राम प्रधान के एक पद के लिए 11 नामांकन दाखिल हुए। क्षेत्र पंचायत के दो पदों में से एक पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए। जबकि एक पद पर कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य के आठ पदों के लिए एक एक नामांकन दाखिल हुए, इससे ये पद निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है।
सोरो विकास खंड कार्यालय पर ग्राम पंचायत लुहर्रा के प्रधान पद के लिए 11 नामांकन नामांकन जमा किए गए। जबकि ग्राम पंचायत इस्माइलपुर के वार्ड संख्या 4 व बघेला पुख्ता के वार्ड संख्या 4 व 10 के लिए आरओ जिला आबकारी अधिकारी कमल सिंह, एआरओ पीडब्लूडी अवर अभियंता दीनदयाल के समक्ष एक एक प्रत्याशी ने नामांकन जमा किए।
विज्ञापन

सहवार विकास खंड कार्यालय पर ग्राम दीपपुर के वार्ड संख्या 11, ग्राम भिलोली के वार्ड संख्या 14 के लिए
आरओ जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला, एआरओ पीडब्लूडी अवर अभियंता सुरेश चंद्र के समक्ष एक एक नामांकन दाखिल किए गए।
सिढ़पुरा विकास खंड कार्यालय परिसर पर आरओ जिला प्रोवेशन अधिकारी मुहम्मद मुस्तेफेकिन, एआरओ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता अजीत कुुमार के समक्ष ग्राम पंचायत कुचरानी के वार्ड संख्या 7, चांदपुर मेमड़ा के वार्ड संख्या 1, बहुरनपुरा के वार्ड संख्या 3 के लिए एक एक-एक नामांकन जमा हुआ। क्षेत्र पंचायत के वार्ड 34 के लिए एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा तो खरीदा लेकिन निर्धारित समय समाप्त होने तक पर्चा दखिल नहीं किया, जिससे यह पद रिक्त रह जाएगा।
विज्ञापन

पटियाली विकास खंड कार्यालय परिसर पर आरओ जिला प्रशिक्षण अधिकारी अजीत कुमार एआरओ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता दिनेश कुमार के समक्ष वार्ड संख्या 62 के लिए 2 नामांकन दाखिल किए गए। जमा किए गए सभी नामांकनों की जांच गुरुवार को संबंधित विकास खंड कार्यालयय परिसर में होगी। जबकि 10 अगस्त को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। यदि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए जमा किए गए सभी नामांकन सही पाए गए तो सभी 8 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें