फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने के विरोध पर रुका निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट के पास बुधवार को मोबाइल टावर लगाए जाने का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। इसके चलते कंपनी को टावर लगाने का काम रोकना पड़ा। क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर मजिस्ट्रेट से शिकायत की है।

थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट स्थित आकाश के चूड़ी गोदाम की तीसरी मंजिल पर मोबाइल कंपनी टावर लगा रही है। व्यवसायिक क्षेत्र होनेे से यहां मोबाइल नेटवर्क कम आने से मोबाइल उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है। क्षेत्रीय नागरिक मोबाइल टावर से फैलने वाले रेडिएशन को ध्यान में रखते हुए टावर लगाने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मोबाइल कंपनी के प्रतिनिधि टावर लगाने पहुंचे तो क्षेत्रीय नागरिकों ने विरोध किया। उनका कहना है कि पास में कन्या इंटर कालेज के साथ माथुर वैश्य हॉस्पिटल है। रेडिएशन से लोग बीमार होंगे। विरोध होने के कारण टावर लगाने का काम रोकना पड़ा। लोेगों ने मामले की शिकायत नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह से की तो उन्होंने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें