फिरोजाबाद। फिरोजाबाद ट्रांसपोर्ट मोटर यूनियन की बैठक गणेश तिवारी की अध्यक्षता में मंगलम ट्रांसपोर्ट पर हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई गई। महामंत्री किशन यादव ने फैक्ट्री मालिकों से कहा है कि ट्रांसपोर्ट की जब तक हड़ताल चल रही है, तब तक फैक्ट्री से गाडिय़ों में माल लोड न कराएं। चक्का जाम के दौरान कोई भी गाड़ी माल भरकर जाते हुए पकड़ी गई तो पेनल्टी की हकदार होगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में चक्का जाम आंदोलन पूर्णतया सफल रहा। मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने कहा कि सरकार दमनकारी नीतियों से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की जड़ों को खोखला कर रही है। इसका जवाब लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। बैठक में राजनरायन मुन्ना, राकेश तिवारी, राजीव तिवारी, प्रशांत दुबे, विक्की बाबू, दीपक उपाध्याय, सनी जैन, संजय यादव, इरफान हाशमी, अजय गुप्ता मौजूद थे।