फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक और छात्र ने दरोगा से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन पर लेबर कॉलोनी के पास वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा से कोचिंग संचालक और छात्रों ने अभद्रता कर दी। दरोगा का कसूर इतना था कि उसने बिना नंबर की बाइक रोक कर कागज दिखाने के लिए कहा था। इसी को लेकर बाइक सवार ने कोचिंग के छात्रों को बुला कर दरोगा से अभद्रता कर मोबाइल फेंक दिया। दरोगा से अभद्रता होते देख लोग हैरत में पड़ गए। बाद में पुलिस ने कोचिंग के चार छात्रों को हिरासत में ले लेकर कोचिंग संचालक की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन


शुक्रवार सायं चार बजे के करीब उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह स्टेशन रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। जब उन्होंने बिना नंबर की बाइक को रोकी तो बाइक सवार दरोगा को तिरछी नजरें कर देखने लगा। जब दरोगा ने उससे कागज दिखाने को कहा तो बाइक सवार युवक स्टेशन रोड स्थित सुपर जीनियस कोचिंग सेंटर का संचालक बताया जाता है ने कोचिंग से छात्र बुला लिए। छात्रों की भीड़ में दरोगा अकेला पड़ गया।

इसी दौरान कोचिंग संचालक ने दरोगा अभय कुमार से धक्का-मुक्की करते हुए मोबाइल छीन कर फेंक दिया और छात्रों ने हूटिंग कर दी। दरोगा ने स्थित को भांप कर शांत रहना उचित समझा। उप निरीक्षक ने घटना प्र्रभारी निरीक्षक को बताई। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और कोचिंग पढ़ने वाले चार छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दरोगा से अभद्रता की सूचना पर एसपी ग्रामीण थाने पहुंचे। कोचिंग सेंटर संचालक और छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें