फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रविवार दोपहर एक बाइक सवार युवक द्वारा दलित महिला को लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दिनदहाड़े नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला फिरोजाबाद में रहती है। रविवार को वह गांव में आधार कार्ड सही कराने के लिए प्रधान से प्रार्थना पत्र पर मोहर लगवाने आई थी। लौटते समय दोपहर करीब ढाई बजे महिला स्टेशन रोड नहर के पास एक दुकान से दाल खरीद रही थी। आरोप है कि तभी उसी के गांव का प्रभूदयाल नामक युवक बाइक से उसके पास पहुंचा और उसे फीरोजाबाद तक छोड़ देने को कहा। परचित होने के कारण महिला युवक की बाइक पर बैठ गई, लेकिन कुछ ही दूर चलने के बाद नहर किनारे झाड़ियों में युवक ने बाइक रोक ली और महिला से तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि घटना के बाद युवक बाइक लेकर भाग गया।

महिला ने बताया कि उसने एक राहगीर के मोबाइल से सौ नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने आ गई। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। तहरीर मिलने पर महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें