फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैद्य चढ़ा रहे थे मरीजों के ड्रिप

विज्ञापन
वैद्य चढ़ा रहे थे मरीजों के ड्रिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। शहर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान शहर के कई नामचीन डाक्टर मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए क्लीनिक का संचालन करते मिले। टीम को बिना पंजीकरण एक्सरे मशीन का संचालन होते मिला। साथ ही एक झोलाछाप टीम को देख फरार हो गया। टीम ने झोलाछापों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए नोटिस दिए हैं।

एसीएमओ डा. चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने असरौली स्थित डा. पवन मिश्रा के यहां छापा मारा। यहां मरीजों का ड्रिप लगाई जा रही थी। टीम को देख डाक्टर फरार हो गए। चौथामील पर वैद्य रामकिशोर शर्मा की दुकान पर एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का इलाज हो रहा था। साथ ही बोतल चढ़ाई जा रही थी। डाक्टर के खिलाफ पांच महीने पहले रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अरुणा नगर में डा. एसएस तोमर के यहां बिना पंजीकरण एक्सरे मशीन का संचालन होता मिला। साथ ही एलोपैथिक दवाएं वितरित की जा रही थीं। वहीं रेलवे रोड स्थित डा. मनोज गुप्ता की दुकान पर भी मरीजों की ड्रिप लगाई जा रही थी। जीटी रोड पर डा. रामविलास शर्मा के क्लीनिक पर मरीजों को भर्ती किया गया था। साथ ही अंग्रेजी दवाओं और ड्रिप लगाकर इलाज किया जा रहा था। एसीएमओ ने सभी डाक्टरों को नोटिस देकर नर्सिंग होम का संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें